अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी खत्म कीः सेंट्रल कमान

वाशिंगटन 19 जून (वार्ता) पश्चिम एशिया में युद्ध खत्म करने के लिए समझौता होने के बाद अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी खत्म कर दी है।

अमेरिका के सेंट्रल कमान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “राष्ट्रपति के निर्देश के अनुसार अमेरिकी सेना ने ईरानी बंदरगाहों और तटीय इलाकों में आने-जाने वाले सभी समुद्री जहाजों पर लगी नाकेबंदी हटा ली है। अमेरिकी सेना ईरानी बंदरगाहों पर आने-जाने वाले जहाजों को नहीं रोक रही है। अमेरिकी सेना की नाकेबंदी लागू करने की सभी कोशिशें बंद कर दी गई हैं। हमारे बेहतरीन नौसैनिक जहाज उस इलाके में मौजूद रहेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि समझौते की सभी बातों का पालन हो रहा है और वे पूरी तरह से लागू हैं।”

वहीं, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने कहा कि अलग राय होने के बावजूद उन्होंने अमेरिका के साथ समझौते को मंज़ूरी दी, हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा। उन्होंने कहा कि ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियन से यह भरोसा मिलने के बाद कि वह ईरानी राष्ट्र के अधिकारों की रक्षा करेंगे, उन्होंने (श्री खामेनेई) इस समझौता को होने दिया।

उन्होंने कहा कि भले ही भविष्य में ईरान और अमेरिका के बीच आमने-सामने बातचीत होगी, लेकिन इसका मतलब दुश्मन के रुख को स्वीकार करना नहीं होगा।

 

Next Post

फीफा विश्वकप: चेकिया बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच ड्रा रहा

Fri Jun 19 , 2026
अटलांटा 19 जून (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत उनका फीफा विश्वकप 2026 में गुरुवार को खेला गया ग्रुप चरण मुकाबला चेकिया के साथ हुए 1-1 से ड्रा पर समाप्त हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने इस बार चेकिया के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन किया और मोकोएना ने अहम […]

You May Like