
दतिया। जिले में आज गुरुवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। सुबह से हल्की बारिश और रिमझिम बूंदाबांदी का दौर जारी है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों के लिए यह बारिश राहत के साथ चिंता भी लेकर आई है।
खेतों में खड़ी धान की फसल के लिए बारिश फायदेमंद बताई जा रही है लेकिन पकने की कगार पर खड़ी तिल्ली-मूंगफली को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। पिछले 24 घंटे में हुई 28.55 मिमी बारिश दर्ज की गई है।
