चेकिंग में पकड़ाए बाइक चोर, आधा दर्जन वाहन चुराने का खुलासा

इंदौर. बेटमा पुलिस की चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्य पकड़ में आए हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है. पूछताछ में आरोपियों ने अब तक करीब आधा दर्जन दोपहिया वाहन चोरी कर उन्हें ठिकाने लगाने की बात बताई है. पुलिस बरामदगी के साथ गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है.

चेकिंग के दौरान संदिग्ध हालत में मिले अरुण पिता कमल निवासी अंबेडकर मोहल्ला, बेटमा और गट्टू उर्फ कृष्ण ठाकुर पिता राजनाथ को रोककर पूछताछ की गई. वाहन के संबंध में जानकारी मांगने पर दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके. जांच करने पर बाइक चोरी की निकली। इसके बाद दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. पुलिस अब आरोपियों से चोरी की अन्य गाड़ियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है. यह भी पता लगाया जा रहा है कि चोरी के वाहन किन लोगों को बेचे जाते थे और गिरोह में इनके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हैं. पुलिस को पूछताछ में कुछ और चोरी के वाहन बरामद होने की उम्मीद है.

Next Post

किसान सम्मेलन के जरिए महेन्द्र सिंह ने दिखा दी ताकत, "28" पर नजर

Thu Sep 3 , 2026
ग्वालियर चंबल की डायरी          हरीश दुबे  आज सीएम की मौजूदगी में आयोजित बलराम जयंती महोत्सव में किसानों की जबर्दस्त भीड़ जोड़कर महेन्द्र सिंह यादव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अंचल के किसानों पर उनकी पकड़ है और भाजपा मिशन 28 में अंचल के […]

You May Like