चौकीदार को चाकू मारने वाली युवती गिरफ्तार

सतना : नगर निगम के आधिपत्य में आने वाले टाउन हॉल के चौकीदार पर चाकू से हमला करने वाली युवती को पुलिस द्वारा घटना के 24 दिन बाद गिरफ्तार कर लिया गया. मोबाइल देने से मना करने पर युवती द्वारा चौकीदार को चाकू मार दिया गया था.कोलगवां थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार टाउन हाल के चौकीदार को 22 दिसंबर की रात एक अज्ञात युवती कलकत्ता स्वीट्स के सामने मिली. युवती ने चौकीदार से मोबाइल मांगा.

इस अटपटी मांग को चौकीदर से सिरे से खारिज कर दिया. लेकिन इस इंकार से बौखलाई युवती ने चौकीदार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमतला कर दिया. शोरगुल सुनकर जब आस पास मौजूद लोग वहां पहुंचे तो युवती भाग निकली. घायल चौकीदार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर उनके बयान लिए जाने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी युवती की तलाश शुरु की गई.

आरोपिया के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद लेनी शुरु की. जिसके जरिए युवती की पहचान सामने आई गई. जिसे देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवती लाली उर्फ लल्ली चौधरी पिता चंदू उर्फ चंद्रकिशोर उम्र 20 वर्ष निवासी राजेंद्र नगर गली नंबर 1 को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू को भी जब्त कर लिया.

Next Post

राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस: सीएम डॉ यादव का संदेश, नौकरी देने वाले बन रहे हैं देश के युवा

Fri Jan 16 , 2026
भोपाल: राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने युवाओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2016 में इसी दिन स्टार्टअप इंडिया को एक राष्ट्रीय कार्यक्रम के रूप में […]

You May Like