योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर :-नपा अध्यक्ष घोटोड़े

पांढुरना,योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है,जो शारीरिक,मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाती है उक्तांश के उद्गार रविवार को 21 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर के इंदिरा मंगल कार्यालय में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े ने व्यक्त किए,उन्होंने निरोगी रहने के लिए सभी से प्रतिदिन नियमित रूप से योग करने की अपील की है।

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नगर जिला मुख्यालय के इंदिरा मंगल कार्यालय में जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का नगर पालिका अध्यक्ष संदीप घाटोड़े की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया था,जिसमें जिला स्तरीय विभाग प्रमुख अधिकारी,कर्मचारियों के साथ ही जनप्रतिनिधि,स्कूल,महाविद्यालय के छात्रों तथा गणमान्य नागरिक प्रमुख रूप से कुल 250 लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे,इन सभी को योग प्रशिक्षक सुरी नेहा बागड़े द्वारा योगाभ्यास कराया गया,जब कि योग प्रशिक्षक योगेश दुफारे ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कोलकता से प्रसारित लाइन योग दिवस के कार्यक्रम का प्रसारण भी देखा,वहीं इस दौरान योग शिक्षकों द्वारा योग के लाभों एवं उसके नियमित अभ्यास से होने वाले सकारात्मक प्रभावों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।

Next Post

भाजपा का योग अभ्यास कार्यक्रम नगर परिषद के कर्मचारियों ने बढ़ाई भीड़

Sun Jun 21 , 2026
उन्हेल। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी उन्हेंल मंडल द्वारा नए बस स्टैंड परिसर में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक चेतन टेलर ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए तथा योग के महत्व की जानकारी दी। हालांकि कार्यक्रम की एक […]

You May Like