कुकड़ीखापा वाटरफॉल में डूृबने से युवक की मौत

छिंदवाड़ा. थाना मोहखेड़ के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुकड़ीखापा वाटरफॉल में डूबने से एक युवक की मौत हो गई. सूचना पर कुकड़ीखापा पहुंची होमगार्ड की रेस्क्यू टीम ने कड़े परिश्रम के बाद युवक के शव को बरामद कर लिया है. थाना चांद के ग्राम भाजीपानी निवासी राहुल पिता गलित बरकड़े 22 वर्ष कुकड़ीखापा वाटरफॉल गया था तब अचानक वह वाटर फॉल में गिर गया और गहरे पानी में जाकर डूब गया. युवक को डूबता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की सूचना दी. सूचना मिलने पर पुलिस और होमगार्ड की रेस्क्यू टीम घटना स्थल पर पहुंच गई. रेस्क्यू टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया और कड़ी माशक्खत करने के बाद टीम ने देर शाम युवक का शव बरामद कर लिया. इस पर पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए पहुंची दिया और मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है. रेस्क्यू अभियान में प्रभारी स.उ.नि. बुद्धमान शाह धुर्वे के साथ सैनिक अजय कुमार धुर्वे , सैनिक श्रीपाल जाटव , सौनिक मुकेश कहार , सैनिक संजय मिश्रा , सैनिक नरेंद्र धुर्वे और सैनिक विकास धुर्वे ने सराहनीय भूमिका निभाई.

Next Post

महापौर ने शिव आदित्य रेजिडेंसी में किया पौधारोपण

Sat Aug 1 , 2026
छिंदवाड़ा. शनिवार को नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 35 स्थित शिव आदित्य रेजिडेंसी में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महापौर विक्रम अहके के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं छायादार पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम […]

You May Like