सावन में “बम-बम भोले” के जयकारों के साथ प्रेम द्ववान बब्बा मंदिर से निकली विशाल कावड़ यात्रा

दमोह। सावन के पावन महीने में पूरे जिले में बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। सुबह, दोपहर और शाम हर समय भोले बाबा की आराधना हो रही है। शिवलिंग निर्माण और कावड़ यात्राओं का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में दमोह शहर के असाटी वार्ड-1 स्थित श्री प्रेम द्ववान बब्बा मंदिर के समस्त भक्तगणों द्वारा एक विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई।भक्तजनों ने बताया कि पिछले 3 वर्षों से यह कावड़ यात्रा आयोजित की जा रही है। यात्रा असाटी वार्ड-1 से प्रारंभ होकर टाकीज तिराहा, कोतवाली चौक, बेलाताल होते हुए श्री देव जटाशंकर धाम मंदिर पहुंची। यात्रा में समस्त वार्डवासी सम्मिलित हुए। कांवड़ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में डीजे की धुन में नाचते-गाते हुए,उत्साह, उमंग और जय जय भोले बाबा के जयकारे लगाए गए। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।सावन माह में शिवभक्ति का यह नजारा पूरे क्षेत्र में श्रद्धा का माहौल बना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मातृशक्ति, बेटियां, बच्चे व पुरूष जन मौजूद रहे।

Next Post

दमोह के पुराना थाना से सर्व समाज की मातृ शक्तियों ने डीजे की धुन पर निकाली विशाल कावड़ यात्रा

Sun Aug 16 , 2026
दमोह।सावन के पावन अवसर पर रविवार को सर्व समाज के तत्वावधान में शहर के पुराना थाना से एक विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व मातृ शक्तियों ने किया।कावड़ यात्रा डीजे की धुन में नाच-गाकर निकाली गई। यात्रा कोतवाली चौराहा होते हुए बेलाताल से सीधे श्री देव जटाशंकर […]

You May Like