किसानों ने खलघाट टोल के समीप किया राष्ट्रीय राजमार्ग को बन्द

धामनोद। चार जिलों के किसान संगठनों द्वारा विगत कई दिनों से अपनी उपज के सही दामों और खाद, बिजली सप्लाई और बैंक ऋणों से मुक्ति को लेकर सरकार के सम्मुख अपनी मांगों को रखा था। परन्तु किसानों की मांगों को सरकार द्वारा अनदेखा किया जाकर उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही थी। जिसके चलते किसान संगठनों के पदाधिकारियों और सरकार के कृषि मंत्री एवं जिम्मेदारों से कई बार चर्चा भी हो चुकी थी। हाल ही में शनिवार को भी भोपाल में फिर से चर्चा हुई मग रवह भी बे नतीजा रहने के बाद ही मालवा निमाड़ क्षेत्र के चार जिलों धार, खरगोन, बड़वानी एवं खण्डवा के किसान महासंघ एवं मजदूर संगठनों ने सोमवार को खलघाट टोल के समीप सड़क पर बैठ कर शांतिपूर्ण आन्दोलन एवं धरना प्रदर्षन अल सुबह से ही शुरु कर दिया है। जिसके चलते मुम्बई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पुरी से बन्द किया गया है। हांलाकि पुलिस प्रषासन और जिले सहित संभाग के भी कई आला अधिकारी पुरे मामले पर नजर बनाये हुए है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुख्ता इंतजामात किये गये हैं। प्रभावित हुए यातायात को अन्य मार्गों से निकालने के लिए यातायात पुलिस एवं अन्य पुलिसकर्मी पुरी तरह से सर्तकता बरते हुए है।

किसानों की मांगें: 1. फसल की खरीद पुरी तरह से योजना अनुसार हो। 2. एमएसपी को कानूनी अधिकार मिले। 3. किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माॅफ किया जाये। 4. गन्ना, मक्का, सोयाबीन, कपास आदि फसलों की एमएसपी पर खरीदी सुनिष्चित हो। 5 सिंचाई के बिजली सप्लाई दिन में ही 10 घण्टे निर्बाध रुप से मिले। 6 खाद की आपूर्ति पुरी तरह से सोसायटियों के माध्यम से हो। ऐसी ही और भी मांगे रखी गई है।

अल सुबह 4 बजे से ही हजारों की संख्या में आये किसानों द्वारा मुम्बई आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्षन शुरु किया गया। वहीं किसानों द्वारा भजन एवं हनुमान चालिसा का पाठ भी किया। हालांकि अभी तक कई दौर की बातचित मौके पर मौजुद आला अधिकारियों के माध्यम हुई भी है परन्तु किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए है। समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्षन चालू था।

इधर पुलिस प्रषासन द्वारा करीब 20 से अधिक थाना क्षैत्र का पुलिस बल मौजुद किया हुआ है वहीं कई आला अधिकारी मौके पर मौजुद है। जो लगातार किसानों को समझाई देने में भी लगे हुए है।

Next Post

500 बच्चों की स्वर-गंगा से गूँजा इंदौर, गीता जयंती महोत्सव में सामूहिक गीता स्वाध्याय, प्रेरणागीत और ‘पुरुषोत्तम योग’ ग्रंथ का लोकार्पण

Mon Dec 1 , 2025
इंदौर. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रदेशभर में आयोजित गीता जयंती महोत्सव का इंदौर में भव्य रूप देखने को मिला. बॉस्केटबॉल कॉम्पलेक्स में सुबह से ही स्कूली बच्चों, संतों और गीतानुरागियों का सैलाब उमड़ा. 4500 से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ बैठकर सामूहिक गीता स्वाध्याय और प्रेरणागीत का […]

You May Like