आईसीसी ने अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप के सफल आयोजन के लिए मलेशिया क्रिकेट एसोसिएशन को दिया धन्यवाद

दुबई, (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप के दूसरे संस्करण की सफल मेजबानी के लिए मलेशिया क्रिकेट एसोसिएशन को धन्यवाद दिया।

आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, “हम आईसीसी अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप 2025 की सफल मेजबानी के लिए मलेशिया क्रिकेट एसोसिएशन को धन्यवाद देना चाहते हैं। शानदार आयोजन स्थलों से लेकर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के प्रदर्शन तक, मलेशिया ने खेल के भविष्य के सितारों को चमकने के लिए एक शानदार मंच प्रदान किया। हम उन्हें एक सफल आयोजन के लिए बधाई देते हैं और भविष्य में फिर से उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं।”

उन्होंने कहा, “इसके अलावा भारत को अपना दूसरा अंडर-19 महिला टी-20 विश्व कप खिताब जीतने के लिए बधाई और सभी भाग लेने वाली टीमों को, इस आयोजन ने महिला क्रिकेट के वैश्विक विकास में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर उजागर किया।”

उल्लेखनीय है कि 18 जनवरी से दो फरवरी तक मलेशिया के बंगी, जोहोर, सरवाक और सेलंगोर में आयोजित किया गया था

Next Post

चोटिल कोएत्जी चैंपियंस ट्रॉफी से हुए बाहर

Thu Feb 6 , 2025
प्रिटोरिया (वार्ता) दक्षिण अफ्रीका तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को कमर में जकड़न की परेशानी के बाद पाकिस्तान में होने वाली एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला और चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर कर दिया गया है। प्रिटोरिया के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में गेंदबाजी करते समय कोएत्जी को कमर में जकड़न की समस्या पाये जाने […]

You May Like