एनसीएल की विस्थापन नीति से नाराज महिलाओं ने किया घेराव

सिंगरौली: एनसीएल के जयंत एवं दुद्धिचुआ परियोजना के विस्तार के लिए चल रहे भूमि अर्जन की प्रक्रिया में बीते दिन एनसीएल द्वारा जारी बुकलेट में शासकीय भूमि पर बसे लोगों को उपेक्षित करने पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सैकड़ो महिलाएं एवं पुरुषों ने एनसीएल मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।इससे पूर्व बीते बुधवार को महिलाओं के द्वारा एनसीएल मुख्यालय पर किए गए प्रदर्शन व सौंपे गए ज्ञापन को लेकर एनसीएल प्रबंधन के द्वारा शनिवार को पांच व्यक्तियों को वार्ता करने के लिए बुलाया गया था।

एनसीएल पहुंची करुणा विश्वकर्मा, रोशनी, रंजीत, सुसीला सिंह एवं ऊषा की पांच सदस्यीय महिलाओं को लगा कि सीएमडी बी साईराम से मुलाकात होगी, लेकिन वहां जाने के बाद आर एंड आर के जीएम निरंजन कुमार से उनकी मुलाकात की। उन्होंने महिलाओं को आस्वस्त किया कि आपकी मांगों को ध्यान में रखते हुए अगली बुकलेट जारी की जाएगी।

इस दौरान मुख्यालय गेट के बाहर सैकड़ो की संख्या में महिला व पुरुष एकत्रित हो गए। वार्ता कर वापस आई पांच सदस्यीय टीम ने बताया कि आर एंड आर के जीएम निरंजन कुमार के द्वारा मांगो को लेकर आश्वासन दिया गया है। इस दौरान महिलाओं ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अभी तक हम महिलाएं केवल घर संभालती थी पर अब बात हमारे घर पर है। यदि हमारी मांगे पूरी नही हुई तो उग्र आंदोलन करने के लिए मोरवा की महिलाएं बाध्य हो जाएंगी।

Next Post

चुरहट विधायक अजय सिंह ने कहा डॉ.गोयनका के दिल में सीधी का है स्थान

Sun Mar 9 , 2025
सीधी/चुरहट: सर्रा चुरहट में आज आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क चिकित्सा शिविर के शुभारंभ के बाद पहले दिन हजारों मरीजों का उपचार हुआ। पूर्व मुख्यमंत्री स्व.कुंवर अर्जुन सिंह दाऊ साहब की स्मृति में सर्रा चुरहट में चिरायु मेडिकल कालेज द्वारा आयोजित दो दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर के शुभारंभ में चुरहट विधायक […]

You May Like