‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’ में आएगा बड़ा मोड़, स्टार प्लस ने जारी किया दमदार टीज़र

मुंबई, 04 मार्च (वार्ता) स्टार प्लस के शो एडवोकेट अंजलि अवस्थी का दमदार टीज़ररिलीज हो गया है। स्टार प्लस हमेशा से अलग-अलग जॉनर में दमदार शोज़ लाता रहा है। फैमिली ड्रामा से लेकर समाज में बदलाव की बात करने वाली कहानियों तक, चैनल ने ऐसे किरदार और पल दिए हैं जो सालों तक दर्शकों के साथ रहते हैं। ऐसा ही एक शो है ‘एडवोकेट अंजलि अवस्थी’, जिसने दर्शकों के दिल को गहराई से छुआ है। टाइटल रोल में श्रितमा मित्रा नजर आ रही हैं और यह शो आज टीवी के सबसे पसंदीदा ड्रामों में शामिल हो चुका है। एडवोकेट अंजलि अवस्थी के रूप में उनकी परफॉर्मेंस को देशभर में खूब प्यार मिला है। अब मेकर्स ने एक नया दमदार टीज़र जारी किया है, जो कहानी में बड़े मोड़ की ओर इशारा करता है।

टीज़र की शुरुआत कोर्टरूम के गलियारों में आत्मविश्वास से चलती अंजलि से होती है, जो वकील के गाउन में नजर आती हैं और हर कदम में उनका हौसला साफ दिखता है। इसके बाद एक मजबूत विजुअल आता है, जहां अंजलि पूरे इरादे के साथ आगे बढ़ती हैं और उनके पीछे बड़ी भीड़ खड़ी नजर आती है। वॉइसओवर उनकी अब तक की जर्नी को दिखाता है, एक ऐसी महिला जिसने न्याय के लिए कई लड़ाइयां लड़ी हैं और अब वह बेआवाज़ लोगों की आवाज बनने को तैयार है। टीज़र साफ बता देता है कि अंजलि की कहानी में कुछ बड़ा होने वाला है। मेकर्स ने भले ही ज्यादा डिटेल्स साझा नहीं की हों, लेकिन इतना तय है कि एक नया और ताकतवर चैप्टर आने वाला है, जो दर्शकों को पूरी तरह बांधे रखेगा।

Next Post

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 200 फैंस के साथ ‘बंथी भोज़नालु’ का आयोजन कर लिया आशीर्वाद

Wed Mar 4 , 2026
मुंबई, 04 मार्च (वार्ता) विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए अपने 200 समर्पित फैंस के साथ एक विशेष पारंपरिक लंच का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को ‘बंथी भोज़नालु’ नाम दिया गया, जो सामुदायिक भोजन की परंपरा और सांस्कृतिक समृद्धि को दर्शाता है। अपने […]

You May Like