इंदौर: संभागायुक्त भास्कर लक्षकार एवं कलेक्टर शिवम वर्मा ने गुरुवार सुबह संयुक्त रूप से एमवाय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने अस्पताल की ओपीडी, पंजीकरण व्यवस्था, ब्लड बैंक, सर्जरी विभाग सहित विभिन्न विभागों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, उपचार व्यवस्था तथा आवश्यक सुविधाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन, स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सकों को मरीजों को बेहतर और समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने, व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार करने तथा अस्पताल में अनुशासन एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
