अनियमितता: भाजपा युवा मोर्चा बनखेड़ी मंडल अध्यक्ष का वेयरहाउस सील

पिपरिया। पडरखा स्थित अनंत श्री वेयरहाउस में मूंग खरीदी में अनियमितता पाए जाने पर नेफेड की टीम ने वेयरहाउस सील कर दिया। स्टेट हेड पुनीत सिंह ने लगभग 200 क्विंटल अमानक मूंग पाए जाने पर यह कार्रवाई की। वेयरहाउस संचालक अटल राय, भाजपा युवा मोर्चा के बनखेड़ी मंडल अध्यक्ष हैं। बताया गया कि वे सर्वेयर की जांच से पहले ही अमानक मूंग का भंडारण करवा रहे थे। कवरेज करने पहुंचे पत्रकारों के साथ अटल राय ने दुर्व्यवहार किया, उन्हें कवरेज से रोका और अपशब्द कहे। पत्रकार संघ ने इस पर विरोध जताते हुए ज्ञापन सौंपा। अटल राय के पांच वेयरहाउस हैं, जिनमें से कुछ पूर्व में ब्लैकलिस्ट हो चुके हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों से आवेदन लेकर जांच शुरू कर दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, मामले की गंभीरता से जांच होगी।

Next Post

गोदाम में लगी भीषण आग

Wed Jul 23 , 2025
जबलपुर: रिछाई स्थित एक टेंट गोदाम में भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा सामान धू धू कर जलने लगा। घटना की सूचना तत्काल नगर निगम फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना पर पहुंचकर फायर अमले ने कडी मशक्कत […]

You May Like