नक्शा शुल्क में राहत की तैयारी: इंदौर सोलर प्लांट और डिजिटल पोर्टल का जल्द होगा शुभारंभ, महापौर ने मुख्यमंत्री को दिया आमंत्रण

इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शहर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए मार्गदर्शन प्राप्त किया। महापौर ने इंदौर नगर निगम द्वारा हाल ही में प्रस्तुत किए गए डिजिटल बजट की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ यादव को दी। साथ ही स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत नक्शा शुल्क को सामान्य करने का आग्रह भी किया, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।

मुलाकात के दौरान महापौर द्वारा जलूद में तैयार सोलर प्लांट के को विधिवत शुरू करने लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा इंदौर नगर निगम के डिजिटल पोर्टल के संबंध में भी विस्तार से बातचीत की गई। महापौर ने पोर्टल के औपचारिक शुभारंभ के लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया।

Next Post

पहले पिलाई शराब फिर रस्सी से घोंटा गला, दोस्त ही निकला कातिल

Fri Apr 10 , 2026
खंडवा। सूक्ता डैम क्षेत्र में हुई सनसनी खेज हत्या की गुत्थी को चंद घंटों में ही सुलझा लिया है। जिसे मृतक अपना दोस्त समझकर साथ शराब पी रहा था, वही उसकी मौत का सौदागर निकला। पुलिस ने आरोपी सखाराम उर्फ नान्या को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। […]

You May Like