पहले पिलाई शराब फिर रस्सी से घोंटा गला, दोस्त ही निकला कातिल

खंडवा। सूक्ता डैम क्षेत्र में हुई सनसनी खेज हत्या की गुत्थी को चंद घंटों में ही सुलझा लिया है। जिसे मृतक अपना दोस्त समझकर साथ शराब पी रहा था, वही उसकी मौत का सौदागर निकला। पुलिस ने आरोपी सखाराम उर्फ नान्या को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क्या था मामला – 8 मार्च 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि सूक्ता डैम के पास सडक़ किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। बोरगांव चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान विशाल पिता दशरथ (37 वर्ष), निवासी आरूद के रूप में हुई। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हत्या का अंदेशा जताया और थाना पंधाना में धारा 103 (क्चहृस्) के तहत मामला दर्ज किया। साजिश के तहत पिलाई शराब, फिर उतारा मौत के घाट पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने जब तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया, तो मृतक के मित्र सखाराम उर्फ नान्या पर शक की सुई घूमी। हिरासत में लिए जाने पर पहले तो वह पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।आरोपी ने बताया कि मृतक विशाल अक्सर शराब के नशे में उसकी पत्नी के बारे में अभद्र और गलत शब्दों का प्रयोग करता था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए सखाराम ने हत्या की खौफनाक साजिश रची।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई –

चौकी प्रभारी अविनाश भोपले के नेतृत्व में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए

-घटना में प्रयुक्त रस्सी और मोटरसाइकिल बरामद की।

– वारदात के समय पहने हुए रक्त रंजित कपड़े जप्त किए।

-डॉग स्क्वायड और स्नस्रु टीम की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए।

इनकी रही सराहनीय भूमिका-इस अंधे कत्ल को सुलझाने में पंधाना थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप देवड़ा, चौकी प्रभारी बोरगांव उप निरीक्षक अविनाश भोपले, एएसआई चंद्रकांत महाजन, वीरेन बिसेन, प्रताप सिंह वास्कले और सायबर सेल के जितेंद्र राठौर व विक्रम वर्मा सहित पूरी टीम की विशेष भूमिका रही।

पत्थर से कुचला सिर और सीना-

घटना वाले दिन आरोपी ने विशाल को योजनाबद्ध तरीके से अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर छककर शराब पिलाई, जबकि खुद संयम बरता। जब विशाल पूरी तरह नशे में धुत हो गया, तो सखाराम उसे सुनसान सूक्ता डैम की ओर ले गया। वहां उसने पहले रस्सी से विशाल का गला घोंटा और मौत पक्की करने के लिए पास पड़े पत्थरों से उसके सिर और सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। वारदात के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल से घर फरार हो गया।

Next Post

चोर ने कोतवाली थाना परिसर में खड़ी बाइक पर किया हाथ साफ

Fri Apr 10 , 2026
छिंदवाड़ा. चोरो में पुलिस का खौफ बिलकुल ही खत्म हो गया है. चोर बेखाफ चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है. जी हां कोतवाली थाने से एक ताजा मामला सामने आया है जिसमें चोर ने कोतवाली थाना परिसर में खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया और इस बात […]

You May Like