बोर्ड परीक्षा में उज्जैन से प्रावीण्य सूची में 14 ने बनाई जगह

उज्जैन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन में छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है, 10वीं और 12वीं के परिणाम में बेटियों ने एक बार फिर परचम लहराया है ,उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने उज्जैन से लेकर महिदपुर तक छात्र-छात्राओं का सम्मान किया।

वर्ष 2025-26 के बोर्ड परीक्षा परिणामों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है। कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों के परिणामों में पिछले वर्ष की तुलना में वृद्धि हुई है। जिससे शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार से रिजल्ट आने के बाद महिदपुर भी पहुंचे और वहां पर अनेक स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों की पीठ थपथपाई। सरकारी स्कूलों में जो प्रदर्शन किया है ऐसे में शिक्षको का भी कलेक्टर ने आभार जताया।

कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम 80.57 प्रतिशत से बढक़र 83.03 प्रतिशत हो गया, जो लगभग 2.5 प्रतिशत की वृद्धि है। वहीं कक्षा 12वीं का परिणाम 79.99 प्रतिशत से बढक़र 86.23 प्रतिशत पहुंचा, जिसमें 6.24 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

देश की प्रावीण्य सूची में भी उज्जैन जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 10वीं में 8 विद्यार्थियों ने स्थान प्राप्त किया। आस्था रांका ने 494 अंक हासिल कर छठवां स्थान प्राप्त किया। कल्पना दबीया और उर्वशी शर्मा ने 493 अंक के साथ सातवां स्थान, शांति ने 491 अंक के साथ नौवां और सृष्टि श्रीपाल ने 490 अंक के साथ दसवां स्थान हासिल किया।

 

कक्षा 12 वीं में 6 विद्यार्थी टॉप रहे

 

कक्षा 12वीं में 6 विद्यार्थियों ने प्रावीण्य सूची में जगह बनाई। कला संकाय में ज्योति यादव ने 485 अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में राधिका मालवीय ने 485 अंक के साथ छठवां और सलोनी पण्डया ने 481 अंक के साथ दसवां स्थान हासिल किया। इधर जिले के 28 स्कूलों ने कक्षा 10वीं और 6 स्कूलों ने कक्षा 12वीं में 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया। कक्षा 10वीं में 7517 में से 6207 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि कक्षा 12वीं में 6110 में से 5267 विद्यार्थी सफल रहे।

Next Post

थाना अमिलिया में उपद्रव और शासकीय संपत्ति को क्षति पहुंचाने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Wed Apr 15 , 2026
​ सीधी। सीधी जिले के थाना अमिलिया क्षेत्रांतर्गत डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही रैली के दौरान उपजे विवाद और उसके पश्चात थाने पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 मुख्य आरोपियों को हिरासत में लेकर न्यायिक अभिरक्षा में भेज […]

You May Like