
नव भारत न्यूज
इंदौर। यातायात सुधार और ट्रैफिक की सुगमता के लिए शहर में अलग अलग क्षेत्रों में संयुक्त कार्रवाई की गई। कारवाई के दौरान वाहन चालकों और दुकानदारों से 38 हजार का जुर्माना भी वसूला गया।
इन दिनों शहर में यातायात सुधार को लेकर प्रशासन, नगर निगम, पुलिस और यातायात पुलिस की संयुक्त मुहिम चल रही है। इसी के तहत आज झोन क्रमांक 15 और 9 में दुकानों के फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई की गई। फुटपाथ पर रखा सामान जब्त किया गया। साथ ही सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े टू व्हीलर जब्त भी किए गए।
झोन 15 में रणजीत हनुमान मंदिर से नरेंद्र तिवारी मार्ग पर प्रशासन की संयुक्त कारवाई में 14 हजार 2 सौ का जुर्माना वसूला गया । इसी तरह झोन 9 में लोटस शो रूम से बर्फानी धाम पानी की टंकी तक फुटपाथ से अतिक्रमण हटाने की कारवाई की गई। दुकानों का सामान भी जब्त किया गया। साथ ही वाहनों के चालान बनाकर 24 हजार रुपए वसूल किए।
संयुक्त कार्यवाही में झोन 15 में डिप्टी कलेक्टर सीमा मौर्य, भवन अधिकारी सुनील जादौन , ट्रैफिक टी आई विजय, भवन निरीक्षक अनुभूति मांडवी, मनोज बेडवाल सहित निगम, पुलिस और प्रशासन के कर्मचारी मौजूद थे।
झोन 9 में एसडीएम रोशनी वर्धमान , नगर निगम झोनल पी.एस.कुशवाह, भवन निरीक्षक नवीन बुंदेला,विनीत तिवारी रिमूवल विभाग, विवेकानंद वैष्णव ,विजयनगर थाने से उपनिरीक्षक बलवीर सिंह रघुवंशी, ट्रैफिक टी आई राजेश बरवाल कारवाई के दौरान मौके पर मौजूद थे।
