आसमान में उड़ रहे ड्रोन से ग्रामीण दहशत में

रीवा।उत्तर प्रदेश के बाद अब एमपी के सीमा में ड्रोन का खौफ पसरा है. रीवा जिले के त्योंथर तहसील में दर्जन भर गांवो में कई दिनो से आसमान में ड्रोन उड़ रहे है. जिसकी शिकायत लोगो ने थाने में भी की है. उड़ रहे ड्रोन को लेकर स्थानीय लोग दहशत में है. रात के समय में 4 से 5 की संख्या में ड्रोन आसमान में उड़ते है. काफी देर तक आसमान में मडऱाते है और फिर गायब हो जाते है. यूपी में पिछले कई दिनो से ड्रोन का आतंक है और अब रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र अन्तर्गत मिश्रान, गढ़ी, गोंदकला, बरहा, सोहागी थाने के मलपारन, अजोरा, राजापुर, चाकघाट के पडऱी, अमिलिया सहित कई गांवो में ड्रोन दिखाई दे रहा है. पुलिस का कहना है कि असल में मामला क्या है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. यूपी में भी अधिकारियों से बातचीत हुई है. जानकारी मिलने के बाद स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर मामला क्या है. सवाल यह है कि आसमान में उड़ रहे ड्रोन कही सर्वे तो नही कर रहे है. फिलहाल ग्रामीण उड़ रहे ड्रोन को लेकर दहशत में है.

Next Post

बाबा बागेश्वर ने ममता राज में स्थगित की कोलकाता की हनुमंत कथा

Mon Oct 6 , 2025
छतरपुर।बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यकाल में वे वहां हनुमंत कथा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हाल ही में पश्चिम बंगाल जाने की उनकी योजना पर रोक लग गई, जिसके चलते आगामी कथा स्थगित कर दी […]

You May Like