स्वच्छता को लेकर एक्शन मोड में निगमायुक्त, गलियों मेंं घूम देखी व्यवस्थाएं

जबलपुर: शहर को स्वच्छता की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुँचाने और आम नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर निगम प्रशासन अब पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में, निगमायुक्त आर.पी. अहिरवार ने स्वयं अमखेरा और नई बस्ती गोहलपुर जैसे क्षेत्रों में पैदल भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने केवल मुख्य मार्गों का ही नहीं, बल्कि बस्तियों के भीतर की गलियों का भी बारीकी से जायजा लिया।

उन्होंने अमले को निर्देशित किया कि सफाई व्यवस्था में और अधिक सुधार लाएं।निगमायुक्त अहिरवार ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और सफाई अमले को कड़े निर्देश दिए कि स्वच्छता के निर्धारित मापदण्डों के अनुरूप ही कार्य जमीनी धरातल पर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सफाई कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान अपर आयुक्त अरविन्द शाह, देवेन्द्र सिंह चौहान, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अर्जुन यादव, सी.एस.आई. मोनिका तुकराम आदि उपस्थित रहे।

Next Post

माघ मेले में हुए विवाद के बाद शांकराचार्य से समर्थन में निकली मशाल यात्रा

Sun Jan 25 , 2026
जबलपुर: प्रयागराज में हुए शांकराचार्य अविमुकतेश्वरानन्द सरस्वती के साथ विवाद की लौ अब जबलपुर तक पहुंच चुकी है। शनिवार को कांग्रेसियों ने मशाल यात्रा निकाली। पूर्व पार्षद जितिन राज ने कहा की मौनी अमावस्या पर जब शंकारचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती अमावस्या स्नान के लिए अपनी पालकी पर सवार होकर जा रहे […]

You May Like

Play sound