निजी फाइनेंस कंपनी कर्मचारी की मौत: दुकान में काम करते समय अचानक गिरने का वीडियो आया सामने 

इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र की एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में मंगलवार दोपहर अचानक हुए हादसे ने सभी को चौंका दिया. मोबाइल फाइनेंस का काम कर रहे एक युवक की दुकान में ही तबीयत बिगड़ी और वह कुर्सी से नीचे गिर पड़ा. हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना का वीडियो बुधवार को सामने आया, जिसके बाद मामला चर्चा में आया.

थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि 31 वर्षीय मृतक शिवनारायण मालवीय मूसाखेड़ी में रहता था और तीन ईमली क्षेत्र स्थित अजय इंटरप्राइजेस में निजी फाइनेंस कंपनी की ओर से काम करता था. बताया गया कि वह एक ग्राहक की फाइनेंस प्रक्रिया पूरी कर रहा था, तभी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा. परिजन ने पुलिस को बताया कि शिवनारायण सुबह बिल्कुल सामान्य था और रोज की तरह ही घर से निकला था. दोपहर में दुकान के एक कर्मचारी ने फोन कर चक्कर आने के बाद गिरने की जानकारी दी. मामले में परिजनों का कहना है कि प्रारंभिक रूप से साइलेंट अटैक का संदेह हो सकता है, हालांकि पुख्ता कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा. चूंकि परिवार मूल रूप से कन्नौद तहसील के महुरिया गांव का रहने वाला है, इसलिए उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा.

Next Post

एक दिन में 918 दोपहिया चालकों के चालान

Wed Dec 10 , 2025
इंदौर। शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती लगातार जारी है. विशेष अभियान के तहत बिना हेलमेट चलने वाले 918 दोपहिया चालकों के चालान बनाए है. अधिकारियों का कहना हैं कि शहर में लगातार ऐसे अभियान चलते रहेंगे, ताकि लोग यातायात नियमों को गंभीरता से लें. पुलिस […]

You May Like