अब्दुलकरीम ने मोदी से भेंट कर की पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (वार्ता) मुस्लिम वर्ल्ड लीग के महासचिव शेख डॉ. मोहम्मद बिन अब्दुलकरीम अल-इसा ने जेद्दा में मंगलवार की रात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हुए भीषण आतंकी हमले की कड़ी निंदा की और निर्दोष लोगों के मारे जाने पर गहरी संवेदना व्यक्त की।
विदेश मंत्रालय ने बुधवार को यहां बताया कि इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने जुलाई 2023 में नयी दिल्ली में महासचिव के साथ अपनी बैठक को याद किया। उन्होंने सहिष्णु मूल्यों को बढ़ावा देने, संयम की वकालत करने और सामाजिक सामंजस्य और सद्भाव को आगे बढ़ाने में मुस्लिम वर्ल्ड लीग की भूमिका की सराहना की। वसुधैव कुटुम्बकम के भारत के सदियों पुराने दर्शन को याद करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत एक बहु-सांस्कृतिक, बहुभाषी, बहु-जातीय और बहु-धार्मिक समाज के रूप में विविधता में एकता के भाव को आत्मसात किये हुए है। भारत की अविश्वसनीय विविधता एक मूल्यवान शक्ति है जिसने अपने जीवंत समाज और राजनीति को आकार दिया है। उन्होंने चरमपंथ, आतंकवाद और हिंसा के खिलाफ मुस्लिम वर्ल्ड लीग के दृढ़ रुख की सराहना की।
प्रधानमंत्री ने रेखांकित किया कि भारत सऊदी अरब के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है, जो आज कई क्षेत्रों में एक स्थायी साझीदारी के रूप में विकसित हुआ है। घनिष्ठ सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध इस साझीदारी का एक महत्वपूर्ण पहलू हैं।

Next Post

प्योर की 400 करोड़ रुपये के निवेश की योजना, पेश किया पांच मेवा/घंटा क्षमता का पावरस्टोरेज

Wed Apr 23 , 2025
नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (वार्ता) ऊर्जा भंडारण उत्पाद और दुपहिया इलेक्ट्रिक वहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी, प्योर ने बुधवार को घोषणा की कि वह डेढ़ से तीस साल में ऊर्जा भंडारण उत्पादों के विकास और निर्माण के क्षेत्र में 400 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के अधिकारियों ने यहां […]

You May Like