भाजपा अध्यक्ष से मिले मुख्यमंत्री डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, प्रदेश के विकास कार्यों तथा समसामयिक राजनीतिक विषयों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस अवसर पर भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन को प्रदेश के विकास और संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया। वहीं, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं की सराहना की।यह मुलाकात राजनीतिक और संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Next Post

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत हॉकी दमोह ने आयोजित की 75वीं संडे साइकिल रैली

Tue May 26 , 2026
दमोह: फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत 24 मई 2026 को हॉकी दमोह द्वारा 75वें संस्करण में संडे साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया. हॉकी इंडिया के दिशानिर्देशन एवं हॉकी मध्य प्रदेश के महासचिव लोकबहादुर के निर्देश पर स्टेडियम मैदान से साइकिल रैली का शुभारंभ हुआ. भारत सरकार के भारतीय खेल […]

You May Like