
दमोह: फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत 24 मई 2026 को हॉकी दमोह द्वारा 75वें संस्करण में संडे साइकिल दौड़ का आयोजन किया गया. हॉकी इंडिया के दिशानिर्देशन एवं हॉकी मध्य प्रदेश के महासचिव लोकबहादुर के निर्देश पर स्टेडियम मैदान से साइकिल रैली का शुभारंभ हुआ. भारत सरकार के भारतीय खेल प्राधिकरण साई, हॉकी इंडिया और हॉकी मध्य प्रदेश के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रतियोगिता में हॉकी दमोह के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
समापन अवसर पर हरिशंकर यादव, राजेश सालोमन एवं विजय ने खिलाड़ियों को संबोधित किया और फिटनेस व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के सुझाव दिए. आयोजन पर तरुण नामदेव ने आभार व्यक्त किया.हॉकी दमोह की ओर से सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार वितरित किया गया.
