प्रभारी मंत्री के निशाने पर नगर निगम, अफसरों को लगाई कड़ी फटकार

सिंगरौली: कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार को आयोजित जिला समीक्षा बैठक में जिले की प्रभारी मंत्री संपत्तिया उईके के निशाने पर नगर पालिका निगम सिंगरौली रहा। विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और लंबित परियोजनाओं पर उन्होंने अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। प्रभारी मंत्री ने सवाल किया कि सिविक सेंटर का निर्माण अब तक शुरू क्यों नहीं हुआ। सड़क और नाली निर्माण कार्य अधूरे क्यों हैं, गनियारी व्यवसाय प्लाजा की जांच प्रतिवेदन लंबित क्यों हैं और शहर की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत अब तक क्यों नहीं कराई गई।
उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि 10 दिनों के भीतर सभी लंबित कार्य पूर्ण कराए जाएं, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। बैठक के दौरान उन्होंने महापौर और नगर निगम अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने की भी नसीहत दी। समीक्षा के दौरान लापरवाह ठेकेदारों पर की गई कार्रवाई की भी जानकारी ली गई। ननि आयुक्त सविता प्रधान ने बताया कि करीब 15 ठेकेदारों पर कार्रवाई करते हुए उनसे जुर्माना भी वसूला गया है।

वहीं बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि विकास कार्यों में अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है। आयुक्त ने कई मामलों में महापौर के सहयोग नहीं मिलने की बात कही।बैठक में नगर निगम की कार्यशैली, अधूरे विकास कार्य और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए। लंबे समय से लंबित योजनाओं और बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति ने शहर के विकास दावों की भी पोल खोल दी। अब निगाहें इस बात पर हैं कि 10 दिन की चेतावनी के बाद वास्तव में सुधार होता है या यह निर्देश भी केवल बैठकों तक सीमित रह जाता है।

Next Post

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, सरकार पेश करेगी स्थिति रिपोर्ट

Mon Jul 27 , 2026
नई दिल्ली। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई होने की संभावना है। केंद्र और संबंधित राज्य सरकार से मामले की अद्यतन स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है। जांच एजेंसियों द्वारा अब तक की कार्रवाई, बरामदगी और जांच की प्रगति से अदालत […]

You May Like