जैन मुनियों के स्वागत में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ी

भिंड: भिंड में जैन मुनियों के स्वागत में श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ उमड़ पड़ी। संत विशुद्ध सागर महाराज के आगमन पर फूलों की बारिश की गई। सुबह पट्टाचार्य विशुद्ध सागर महाराज समेत 25 जैन मुनियों के आगमन पर शहर श्रद्धा और आस्था के माहौल में डूबा नजर आया।

उमरी स्थित महावीर स्वामी तीर्थ स्थल के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जैन संतों की अगवानी के लिए सुबह से ही लोग सड़क किनारे बड़ी संख्या में खड़े हुए थे। विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाहा ने उनकी अगवानी की।

Next Post

कार से 29 पेटी अवैध शराब ले जाते एक धराया

Tue May 26 , 2026
इंदौर:बड़गोंदा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 29 पेटी अंग्रेजी शराब और एक क्रेटा कार जब्त की है. पकड़े गए आरोपी का नाम जयदीप चौहान उम्र 25 साल निवासी ग्राम भोपालिया, थाना बखतगढ़, जिला अलीराजपुर बताया गया है.पुलिस के अनुसार, […]

You May Like