कार से 29 पेटी अवैध शराब ले जाते एक धराया

इंदौर:बड़गोंदा पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 29 पेटी अंग्रेजी शराब और एक क्रेटा कार जब्त की है. पकड़े गए आरोपी का नाम जयदीप चौहान उम्र 25 साल निवासी ग्राम भोपालिया, थाना बखतगढ़, जिला अलीराजपुर बताया गया है.पुलिस के अनुसार, सोमवार 25 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इंदौर से मानपुर की ओर एक सफेद रंग की क्रेटा कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है.

सूचना पर बड़गोंदा पुलिस ने फोरलेन पर बेरिकेटिंग कर चेकिंग शुरू की. इसी दौरान संदिग्ध क्रेटा कार बेरिकेट से पहले रुकी और चालक वाहन को मोड़कर एबी रोड से जामली मार्ग की ओर भागने लगा. पुलिस टीम ने तत्काल पीछा कर बालाजी मंदिर के पास महू-मंडलेश्वर रोड पर घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया.थाना प्रभारी प्रकाश वास्कले ने बताया कि कार की तलाशी लेने पर 10 पेटी किंगफिशर, 16 पेटी माउंट 6000 बीयर, एक पेटी सिग्नेचर व्हिस्की, एक पेटी मैजिक मोमेंट और एक पेटी बकार्डी लेमन रम सहित 293.88 बल्क लीटर अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 94,900 रुपए आंकी गई है. साथ ही करीब 10 लाख रुपए कीमत की क्रेटा कार एमपी 11 सीसी 3832 जब्त की है. आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Next Post

संयुक्त संचालक के औचक निरीक्षण में किसी भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर एक भी बच्चा नहीं मिला

Tue May 26 , 2026
भिंड: आलमपुर में संयुक्त संचालक के औचक निरीक्षण में आंगनबाडियों की पोल खुल गई। किसी भी आंगनवाड़ी केन्द्र पर एक भी बच्चा नहीं मिला। संयुक्त संचालक ने सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के संभागीय संयुक्त संचालक डीके सिद्धार्थ ने आलमपुर नगर में […]

You May Like