जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने संपूर्ण जिले में श्रवण किया मन की बात कार्यक्रम

दमोह.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे के नेतृत्व में ज़िले के सभी बूथ केंद्रों पर श्रवण किया गया। जिसमें सभी बूथ केंद्रों पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की 125 वीं जन्म जयंती वर्ष पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई।भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने जिला भाजपा कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के साथ श्रवण किया।जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे ने कहा कि आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के करोड़ों परिवारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने वाली प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों से इन योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया। साथ ही आगामी गणेशोत्सव के अवसर पर वोकल फॉर लोकल तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए देशवासियों से स्थानीय कुम्हारों द्वारा निर्मित मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं को अपनाने तथा पीओपी की मूर्तियों से परहेज करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री का मन की बात रेडियो कार्यक्रम समाज के सकारात्मक प्रयासों को राष्ट्रीय पहचान देने, जनभागीदारी को सशक्त बनाने और देशवासियों को राष्ट्रनिर्माण के लिए निरंतर प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन गया है।जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल, जिला उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह , जिला मंत्री भरत , जिला कार्यालय मंत्री देवकीनंदन पटेल, सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, रामलाल उपाध्याय, वेद दुबे, रिंकू गोस्वामी, संदीप शर्मा, संजय गौतम, हरि रजक, राजुल , पियूष नामदेव, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

अनूपपुर: ऑटो ने बाइक की आमन-सामने की टक्कर,दोनों चालक गंभीर घायल

Sun Jun 28 , 2026
अनूपपुर,नवभारत। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में रविवार दोपहर कोतवाली पुलिस थाना अनूपपुर से लगभग 5 किलोमीटर दूर मानपुर तिराहा के पास ऑटो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार और ऑटो चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। […]

You May Like