जबलपुर:ओएफके में पदस्थ एमसीएम के घर चोरों ने धावा बोलते हुए सोने चांदी के जेवरात समेत नगदी पार कर दी। पुलिस ने बताया कि परमलाल पटेल 52 वर्ष निवासी वेस्ट लेंड खमरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ओएफके खमरिया में एमसीएम के पद पर पदस्थ है नई अर्टिका कार खरीदने के बाद पूजा के लिए अपने परिवार सहित लगभग 1-30 बजे त्रिपुरी सुंदरी गया था इसी दौरान घर पर कोई नहीं था गाड़ी की पूजा कराकर शाम लगभग 6 बजे घर वापस आया तो किचिन के पीछे का दरवाजा खुला मिला। अलमारी में रखे जेवरात, नगदी गायब थे ।
Next Post
डी मार्ट से 1.40 लाख का 200 किलो घी जब्त
Fri Aug 14 , 2026
जबलपुर: प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शहर स्थित मल्टी ब्रांड स्टोर्स और पिज्जा सेंटर्स में छापेमारी कर दी। मिलावट की आशंका पर 215 किलो घी और 25 किलो पनीर जप्त किया है। जप्त किये गये घी की कीमत 1 लाख 54 हजार रूपये बताई गई है।खाद्य सुरक्षा […]

You May Like
-
1 year ago
नीट – पीजी 2025 की परीक्षा स्थगित