48 घंटे में दूषित पानी की शिकायत होगी दूरः महापौर

इंदौर: भागीरथपुरा घटना के बाद शहर में दूषित पानी को लेकर पीएचई कार्यालय में विशेष बैठक हुई. बैठक में जल संसाधन मंत्री, महापौर, कलेक्टर और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. बैठक में दूषित पानी की शिकायत का तुरंत समाधान करने के लिए अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन और 7 दिन में शहर की सभी पुरानी लाइनों का सर्वे प्राथमिकता पर करने का निर्णय लिया गया है.

आज मूसाखेड़ी स्थित पीएचई कार्यालय पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर शहर की जलप्रदाय व्यवस्था और शिकायतों को लेकर अहम बैठक हुई. बैठक में शहर की दूषित पानी की शिकायत और पुरानी लाइनों का सर्वे करने के लिए क्षेत्र वार ड्राइंग बनाए जाने का निर्णय लिया गया. साथ सीएम हेल्प लाइन और निगम के 311 एप पर प्राप्त शिकायतों का तुरंत समाधान करने और प्राथमिकता से कार्य करने की रणनीति बनाई है. साथ ही पूरे शहर में दूषित पानी को लेकर रिंग सर्वे करने पर सहमति जताई गई है. बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, अभिषेक शर्मा बबलू, नगर निगम के सभी अपर आयुक्त और ड्रेनेज और जलप्रदाय से संबंधित अधिकारी मौजूद थे.

जल्द स्थिति कंट्रोल कर ली जाएगीः महापौर
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि भागीरथपुरा के घटना में हमारी सभी परिवारों के साथ संवेदना है. शहर में भागीरथपुरा के साथ ही 48 घंटे में दूषित पानी की शिकायत का समाधान करने की रणनीति बनाई है. इसके लिए निगम झोनवार अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन भी कर दिया है. जल्द ही स्थिति कंट्रोल कर ली जाएगी.

शिकायत पर तुरंत कार्रवाई प्राथमिकताः कलेक्टर
कलेक्टर शिवम वर्मा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे शहर में 7 दिन में पुरानी लाइनों का सर्वे शुरू कर रिपोर्ट तैयार करने का निर्णय लिया गया. साथ ही भागीरथपुरा में रिंग सर्वे के साथ शहर में सीएम हेल्पलाइन और 311 एप की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने की प्राथमिकता तय की है.

Next Post

पानी जांच के लिए कोलकाता से आया वैज्ञानिकों का दल

Sun Jan 4 , 2026
इंदौर: शहर के भागीरथपुरा दूषित जल से फैली बीमारी को लेकर अब राष्ट्रीय स्तर के स्वास्थ्य संस्थानों को भी सक्रिय कर दिया गया है. एमजीएम मेडिकल कॉलेज की प्रारंभिक जांच में पानी के सैंपल में ई-कोलाई और शिगेला जैसे अत्यंत घातक बैक्टीरिया की पुष्टि होते ही मामला गंभीर हो गया […]

You May Like