सिंगापुर के आवासीय ब्लॉक में आग लगने से चार लोग अस्पताल में भर्ती

सिंगापुर, 05 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) मध्य सिंगापुर में मंगलवार रात एक आवासीय इमारत में आग लगने के बाद चार लोगों को धुएं के कारण सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती किया गया। यह जानकारी सिंगापुर नागरिक सुरक्षा बल (एससीडीएफ) ने बुधवार को दी।

एससीडीएफ ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि एहतियात के तौर पर प्रभावित ब्लॉक से लगभग 200 निवासियों को सुरक्षित निकाला गया।

आठवीं मंजिल पर एक लिफ्ट लॉबी में लगी आग पर दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार से काबू पाया। आग के कारण की जांच की जा रही है।

एससीडीएफ ने चेतावनी दी कि मोटर चालित उपकरण जो संशोधित किए गए हैं, खराब रखरखाव वाले हैं, या गैर-मूल चार्जरों से चार्ज किए गए हैं, आग का खतरा उत्पन्न कर सकते हैं।

 

Next Post

भारत से भिड़े पाक खिलाड़ी पर गिरी गाज, ICC ने हरिस रऊफ को 2 मैच के लिए किया बैन

Wed Nov 5 , 2025
भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल में शर्मनाक हरकत करने पर पाकिस्तान के हैरिस रऊफ पर दो मैचों का बैन लगा। आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव पर भी कार्रवाई करते हुए जुर्माना ठोका है।  पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हरिस रऊफ पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सख्त कार्रवाई की है। एशिया […]

You May Like