भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल में शर्मनाक हरकत करने पर पाकिस्तान के हैरिस रऊफ पर दो मैचों का बैन लगा। आईसीसी ने सूर्यकुमार यादव पर भी कार्रवाई करते हुए जुर्माना ठोका है।
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हरिस रऊफ पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने सख्त कार्रवाई की है। एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबले में शर्मनाक हरकत करने की वजह से रऊफ पर दो मैचों का बैन लगा दिया गया है।
रऊफ को टूर्नामेंट के दौरान कुल चार डिमेरिट पॉइंट मिले, जो कि दो ग्रुप स्टेज मैच में और दो फाइनल में मिले। ये ही कारण है कि उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले और दूसरे वनडे से बाहर कर दिया गया है।
