नशे के सौदागर 33 इंजेक्शन के साथ पकड़ाए

जबलपुर। बेलबाग पुलिस ने दो नशे के सौदागर पकड़े है जिनके कब्जे से 33 नशीले इंजेक्शन एवं बिक्री के 550 रूपये, एक्टिवा जप्त की गई।  टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि गुरंदी बजार में दबिश देकर एक्टिवा क्रमांक एमपी 20 एसजे 9136 में बैठे अमित पैगवार 38 वर्ष निवासी तुलसी मोहल्ला बेलबाग, मोक्ष उर्फ शिवालय चौबे 23 वर्ष निवासी करमेता पुरानी बस्ती माढ़ोताल को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से उक्त प्रतिबंधित इंजेक्शन एवं इंजेक्शन बिक्री के 550 रूपये मय एक्टिवा के जप्त किए गये।

Next Post

पुलिस ने ढाबे से बरामद किए दो नाबालिगों के शव

Thu Jan 9 , 2025
सिंगरौली, 09 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के बनगवां इलाके में स्थित एक ढाबे से आज पुलिस ने दो नाबालिगों के शव बरामद किए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में गोदवाली स्थित केजीएफ ढाबे पर दो नाबालिग लड़कों के शव मिलने की सूचना मिली। […]

You May Like