
भोपाल।अयोध्यानगर थाना पुलिस ने गांजा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने बेगमगंज निवासी ब्लिंकिट एजेंट को 5 किलो गांजा सहित गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से मौके पर एक मोटरसाइकिल बजाज सीटी भी जब्त की गई है. जानकारी के अनुसार बेगमगंज रायसेन निवासी आरोपी भोपाल में ब्लिंकिट डिलीवरी एजेंट की आड में गांजा तस्करी करता था. आरोपी, कॉलेज, हॉस्टल के छात्रों और नशे के आदी युवकों को पुडिया बेचकर गांजे की खपत करा रहा था.
