
पांढुरना, नगर के गुरुदेव वार्ड के एक घर में सट्टे का अवैध कारोबार शुरू होने की लगातार मिल रही शिकायत पर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश तथा थाना प्रभारी के मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा मंगलवार को इस घर में दबिश देते हुए तीन लोगों को पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार कर इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।
पुलिस की सख्ती के बावजुद नगर के गुरूदेव,टेकडी वार्ड तथा शुक्रवारी बाजार क्षेत्र में अवैध सट्टे का कारोबार फिर से शुरू होने की लगातार मिल रहीं शिकायतों को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश परिहार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनकामनाप्रसाद के निर्देश तथा एसडीओपी बृजेश भार्गव,थाना प्रभारी अमीत दाणी के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक अशोक रघुवंशी के नेतृत्व में पुलिस ने नगर के गुरूदेव वार्ड निवासी कैलाश चौधरी के घर में दबिश देते हुए यहां पर सट्टे की खतौनी करते हुए कैलाश चौधरी के पुत्र मयुर चौधरी 23,गणेश पिता रामकृष्ण घाटोडे 63 तथा राहुल पिता महादेव मदनकर को रंगेहाथों गिरफ्तार कर इनके पास से 5946 रूपए नगद धनराशि भी जप्त कर इन सभी को पुलिस थाने लाकर इनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाहीं की गई। पुलिस की इस कार्यवाहीं से अन्य सट्टोरियों में भी हडक़ंप व्याप्त है।
