मप्र के सबसे बड़े फ्लाईओवर में फिर हुई चोरी

जबलपुर। मप्र के सबसे बड़े फ्लाईओवर में एक बार फिर चोरी हुई। चोर जंक्शन बॉक्स, ड्राईवर, एम सी बी, बॉल वाशर, लाईट, कोर केबल व अन्य सामान चुराकर ले गए। लार्डगंज पुलिस ने रिपोर्ट पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस के मुताबिक नीलापू आनंदा राव 37 वर्ष निवासी प्रेमनगर मदनमहल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एनसीसी कम्पनी में उपप्रबंधक के पद पर कार्यरत है। मदनमहल-दमोहनाका फ्लाईओवर का निरीक्षण करने अपने स्टाफ के साथ गया था रानीताल ब्रिज के पास केबल वायर कटा हुआ था चैक करने पर जंक्शन बॉक्स, ड्राईवर, एम सी बी, बॉल वाशर, लाईट, कोर केबल व अन्य सामान नहीं था। विदित हो कि पूर्व में भी फ्लाईओवर से सामान चोरी जा चुका है।

Next Post

सागर के मोती नगर थाना क्षेत्र में लकड़ी टाल में लगी भीषण आग, मची अफ़रा-तफ़री

Tue Oct 6 , 2026
​सागर। शहर के मोती नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित एक लकड़ी टाल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज़ थीं कि देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं के गुबार और ऊंची लपटों की चपेट में आ गया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफ़रा-तफ़री का माहौल बन […]

You May Like