
जबलपुर। तेज आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया हैं। साथ ही ट्रक, छोटा हाथी, एलपीटी वाहन, साउंड बाक्स, जनरेट, मिक्सर, स्टेपलाईजर, माउसपेड डायना टेक, सार्पी लाईट, लाईट मिक्सर आदि जप्त की हैं।
हनुमानताल टीआई धीरज राज ने बताया कि भानतलैया में ट्रक क्रमांक एमपी 20 जीव्ही 1924 में लगे डीजे साउण्ड में तीव्र ध्वनि से गाने बजा रहा था जिसकी ध्वनि से आमजन एवं राहगीरों को काफी परेशानी हो रही थी। चालक अनुराग करियार 22 वर्ष निवासी प्रेमसागर हनुमानताल के खिलाफ मप्र कोलाहल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इसी प्रकार बेलबाग टीआई प्रवीण कुमरे ने बताया कि पंजाब बैंक के सामने एक टाटा एस छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 21 एल 0539 में तीव्र ध्वनि से डीजे बज रहा थे। चालक जितेन्द्र केवट 30 वर्ष निवासी बस्ती नम्बर 2 गोहलपुर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार बाई का बगीचा गली नम्बर 1 मेन रोड के सामने एक एलपीडी चार चक्का एमपी 13 जीबी 2372 में तीव्र ध्वनि से डीजे बज रहे। चालक चंदन चौघरी 35 वर्ष निवासी सिंधी केम्प बाबाटोला के खिलाफ कार्रवाई की गई।
