तडीपार को धरदबोचा 

जबलपुर। चरगवां पुलिस ने जिला बदर का आरोपी आदेश का उल्लंघन करते तडीपार को पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि रकी उर्फ राकेश लोधी  30 वर्ष निवासी ग्राम महुआबारी थाना चरगवा का एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके विरूद्ध कई अपराध दर्ज होकर न्यायालय में विचाराधीन है। 25 सितम्बर 2024 को रकी उर्फ राकेश लोधी को जिला जबलपुर एवं जबलपुर से लगे सीमावर्ती जिले मण्डला, डिण्डौरी, सिवनी नरसिंहपुर कटनी, दमोह, उमरिया की राजस्व सीमाओं से 6 माह की अवधि के लिए जिलाबदर किया गया था उक्त आदेश की तामीली करा दी गयी थी । जिसे ग्राम चरगवा और मेहगवां के बीच घूम पकड़ा गया। साथ ही चाकू भी जब्त किया गया।

Next Post

प्रयागराज गया परिवार, घर में अधेड़ ने लगाई फांसी 

Sun Feb 23 , 2025
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत भूरी बाई का बगीचा में रहने वाले अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम जब उठाया जब परिवार महाकुम्भ प्रयागराज गया हुआ है। पुलिस ने बताया कि हेमन्त कुरील 35 वर्ष निवासी भूरी बाई का बगीचा गोराबाजार ने सूचना  दी कि वह […]

You May Like