प्रयागराज गया परिवार, घर में अधेड़ ने लगाई फांसी 

जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत भूरी बाई का बगीचा में रहने वाले अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम जब उठाया जब परिवार महाकुम्भ प्रयागराज गया हुआ है।

पुलिस ने बताया कि हेमन्त कुरील 35 वर्ष निवासी भूरी बाई का बगीचा गोराबाजार ने सूचना  दी कि वह हलवाई का काम करता है किशन लाल उसके मामा हैं जो हनी बाई के किराये के मकान में रहते थे, और उसके घर में खाना खाने आते थे, खाना खाने नही आये तो पत्नी किशनलाल के घर जाकर दरवाजा खटखटाई कोई आवाज नहीं आयी, अंदर से दरवाजा बंद था, पत्नी ने मोहल्ले वालों को बुलाया और दरवाजा के अंदर की कुंडी खुलवाई। देखा किशनलाल कुरील 50 वर्ष किचन के अंदर पाईप से कपड़े का फंदा बनाकर फांसी के फंदे पर लटका मिला जिसकी मौत हो चुकी थी। किशनलाल कुरील का पूरा परिवार महाकुम्भ प्रयागराज गये हैं। जिन्हें सूचना दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया।

इधर ठेकेदार ने लगाई फांसी-

कोतवाली थाने में मदन लाल सोनी 77 वर्ष निवासी जानकीनगर ने सूचना दी कि वह पीएचईडी से रिटायर्ड है उसका एक ही बेटा मनोज सोनी 49 वर्ष है जो ठेकेदारी का काम करता था, मनोज सोनी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनोज के पेट में तकलीफ थी एवं शराब भी पीता था।

Next Post

कुंभ से लौट रहे तीर्थ यात्रियो की कार ट्रक से टकराई, तीन की मौत

Sun Feb 23 , 2025
हाइवे में अलग-अलग हादसे में दर्जन भर घायल, खड़ी बस में टकराई कार, घायलो को अस्पताल में कराया भर्ती नवभारत न्यूज रीवा, 23 फरवरी, महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले तीर्थ यात्रियो की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है. एक ओर जहा हाइवे में लम्बा जाम लग रहा है, वही पर्याप्त नींद […]

You May Like