पाकिस्तान को दिया जाना चाहिए मुंहतोड़ जवाब- पायलट

जयपुर 04 मई (वार्ता) राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को एक आतंकवादी घटना नहीं बल्कि इसे देश पर प्रहार बताते हुए कहा है कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भारत पूरी तरह तैयार है और ऐसा पर्याप्त जवाब देना चाहिए ताकि आतंकवाद के माध्यम से देश में जो अस्थिरता एवं दरार पैदा करने की नापाक कोशिश की जा रही है वह हमेशा के लिए समाप्त हो जाये।

श्री पायलट रविवार को जोधपुर हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद विपक्ष सहित देश के 140 करोड लोग एकजुट है और आतंकवाद का सफाया करने के लिए इस बार किसी प्रकार की कोई आशंका नहीं है और जो भी पर्याप्त जवाब देना है और वह दिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस बार ऐसा जवाब मिलना चाहिए ताकि आतंकवाद के माध्यम से भारत में अस्थिरता और दरार पैदा करने की नापाक कोशिश कर रहा है उसे हमेशा समाप्त करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना के बारे में कहा कि कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी जातिगत जनगणना की हमेशा बात करते थे। उन्होंने कहा कि इस जनगणना का मकसद पूरा विश्लेषण के साथ सवाल पूछने सहित सारा डाटा तैयार करने में पूरी पारदर्शिता होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि यह समयबद्ध तरीके से इसे किया जाना चाहिए ताकि सरकार की योजना सही समय पर लोगों तक पहुंच जाने में आसानी हो सके और सही लोगों तक इनका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मांग पर और श्री राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा में भी जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाया ।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग जब जनगणना की बात करते तो भाजपा के लोग उनकी मजाक उड़ाया करते थे और कहते थे कि यह व्यावहारिक नहीं है लेकिन आखिरकार कांग्रेस के दबाव में सरकार ने इसकी स्वीकृति दी है।

एक सवाल के जवाब में श्री पायलट ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस सरकार को नौकरशाह चला रहे हैं और इसमें मंत्री और विधायक तक की कोई नहीं सुन रहा है । सवा साल हो गया है और सरकार का शुरुआती साल होता है जिसमें लोगों को नई दिशा मिलती है लेकिन यह सरकार लोगों की उम्मीद पर खरा नहीं उतर रही है।

Next Post

धौंखेड़ा और मेहराघाट जलसंयंत्र में पानी की कमी दो दिन प्रभावित रहेगी वाटर सप्लाई  

Sun May 4 , 2025
इटारसी। नगर के अधिकांश लोगों की प्यास बुझाने वाले धौंखेड़ा और मेहराघाट के जलसंयंत्र आज पर्याप्त पानी नहीं दे सके हैं, अत: नगर के अधिकांश हिस्सों में आज और कल पेयजल सप्लाई प्रभावित होगी। आज सारा दिन इन दोनों जल संयंत्रों को बिजली की आपूर्ति नहीं हो सकी है। ऐसे […]

You May Like