तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, दो घायल

सिंगरौली /देवसर जियावन थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणी ढाबा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ओवरस्पीड अज्ञात बोलेरो पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार बाबूलाल सिंह एवं उनके साथी, जो दूधमनिया के निवासी बताए जा रहे हैं, घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवसर पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। समाजसेवी योगेश द्विवेदी ने घायलों के उपचार में सहयोग किया। उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद अज्ञात बोलेरो पिकअप चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।

Next Post

मिशन अस्पताल प्रकरण: आरोपी दिलीप खरे हुए निलंबित

Fri Jul 24 , 2026
दमोह। मिशन अस्पताल प्रकरण में फंसे आरोपी दिलीप खरे को निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है।बता दें कि प्रकरण सामने आने के पहले दिन से ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल आरोपी के निलंबन की मांग कर रहे थे। […]

You May Like