अहमदपुर देवीपुरा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, पुतला दहन कर दर्ज कराया विरोध

अहमदपुर। गेहूं खरीदी की अंतिम तारीख बार-बार बढ़ाए जाने से किसानों में बढ़ते आक्रोश के बीच शुक्रवार को अहमदपुर देवीपुरा में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन किया गया. ब्लॉक अध्यक्ष पवन गुजर के नेतृत्व एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती की उपस्थिति में सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया.

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार की अव्यवस्थित नीतियों के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि गेहूं खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता और समयबद्धता का अभाव है. बार-बार तारीख बढ़ाने से किसानों को मंडियों में लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे उनकी लागत और परेशानी दोनों बढ़ रही हैं.

उन्होंने सरकार से मांग की कि गेहूं खरीदी के लिए स्पष्ट और स्थायी समयसीमा तय की जाए, साथ ही खरीदी केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि किसानों को अनिश्चितता का सामना न करना पड़े. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस आंदोलन तेज करेगी.

राजीव गुजराती ने कहा कि किसानों के गेहूं की तुलाई शुरू न होना भाजपा सरकार की बड़ी विफलता है और यह किसानों के साथ सीधा धोखा है. उन्होंने सरकार पर किसान विरोधी रवैया अपनाने, बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर की किल्लत, बिजली दरों में वृद्धि और पेट्रोल-डीजल संकट जैसे मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा. ब्लॉक अध्यक्ष पवन गुजर ने कहा कि सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है. उसे न किसानों की चिंता है और न ही आम जनता की समस्याओं की परवाह है. प्रदर्शन में अफजाल पठान, वीरसिंह, दिनेश गौर, खुमानसिंह, निर्देश , चन्द्रप्रकाश शर्मा, लकपत गुर्जर, जफर अली खान, रियाज भाई, जोधाराम गुजर, सुरेन्द्र लोधी, अरुण मेवाड़ा, नर्गीश खान, अकरम खान, राहुल गौर, लोकेश गौर, राजपाल सिंह सौलंकी, हेमंत गौर, सुनील मेहार उपस्थित रहे.

 

 

Next Post

ओरिएंटल स्कूल के दो छात्रों का रग्बी नेशनल के लिए चयन

Sat Apr 4 , 2026
बुधनी। नगर के ओरिएंटल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के दो छात्रों सुमित पटेल और अल्फेज खान का एसजीएफआई रग्बी नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है.दोनों खिलाडिय़ों का चयन इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के प्रदर्शन के आधार पर किया गया. दोनों खिलाड़ी उड़ीसा के भुवनेश्वर में […]

You May Like