बुधनी। नगर के ओरिएंटल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के दो छात्रों सुमित पटेल और अल्फेज खान का एसजीएफआई रग्बी नेशनल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है.दोनों खिलाडिय़ों का चयन इंदौर में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर के प्रदर्शन के आधार पर किया गया. दोनों खिलाड़ी उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने रवाना होंगे. इस उपलब्धि पर रग्बी एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्जुन मालवीय, सचिव सत्येन्द्र सिंह सिवाच, मध्य प्रदेश रग्बी एसोसिएशन के सचिव अबरार शेख अहमद, एलएनसीटी ग्रुप के खेल निदेशक पंकज जैन, निदेशक नील कमल सरकार, प्राचार्य नेलिमा सरकार, तकनीकी निदेशक संदीप जादव, कोच विशाल यादव आदि ने बधाई दी है.
