
पचोर। नगर में हुए गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रोफेसर संतोष मित्तल हायर सेकेंडरी स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया.
मंडी परिसर पचोर में हुए समारोह में शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों ने सहभागिता की. प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में नगर के 10 प्रतिष्ठित हायर सेकेंडरी विद्यालयों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी.
संतोष मित्तल स्कूल के विद्यार्थियों ने महाराज शिवाजी एवं उनके वीर सेनापति संभाजी के जीवन-चरित्र पर आधारित नाटक एवं नृत्य का अद्भुत मंचन प्रस्तुत किया. करतल ध्वनि से मंचन की भूरि-भूरि प्रशंसा की.
संपूर्ण प्रस्तुति तैयार करने में विद्यालय के शिक्षक धर्मेंद्र प्रजापति तथा सुश्री आयुषी सक्सेना और अजय वर्मा का उत्कृष्ट योगदान रहा. साथ ही उनके सहयोगी के रूप में कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती सविता चौधरी रही. इस अवसर पर संचालक मंडल के सदस्य गोपाल गोयल, सत्यनारायण गुप्ता, विनोद राठी, प्रबंधक संजय सोनी, प्राचार्या श्रीमती मनीता पोखरना तथा समस्त शिक्षक, शक्षिकाएं उपस्थित रहे.
