भावना उपाध्याय का पहला ज्योतिष और वास्तु आधारित शो ‘मोहे लागी लगन’ सन नियो पर 31 जनवरी को होगा शुरू

मुंबई, 30 जनवरी (वार्ता) सन नियो अपने दर्शकों के लिए शो ‘मोहे लागी लगन’ लेकर आ रहा है, जिसमें मशहूर ज्योतिषाचार्य भावना उपाध्याय नजर आएंगी। यह शो शनिवार, 31 जनवरी से सुबह 8:30 बजे शुरू होगा और हर शनिवार–रविवार प्रसारित किया जाएगा। इस शो के जरिए दर्शकों को जीवन से जुड़े कई अहम पहलुओं पर मार्गदर्शन मिलेगा। कार्यक्रम में ज्योतिष, वास्तु, ग्रह दोष और ग्रहों के प्रभाव जैसे विषयों को सरल भाषा में समझाया जाएगा, जिससे आम लोग भी इन्हें आसानी से समझ सकें और अपने जीवन में अपनाकर सकारात्मक बदलाव ला सकें।

‘मोहे लागी लगन’ में भावना उपाध्याय बताएंगी कि ग्रहों की चाल, वास्तु के नियम और छोटे-छोटे उपाय हमारे रोज़मर्रा के जीवन को कैसे प्रभावित करते हैं। शो का उद्देश्य लोगों को समस्याओं की जड़ समझाने के साथ-साथ सरल और प्रभावी समाधान देना है, जिससे जीवन में संतुलन बना रहे।यह पहली बार है जब किसी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (जीईसी) पर ज्योतिष आधारित शो लॉन्च किया जा रहा है। साथ ही यह भावना उपाध्याय का भी पहला जीईसी शो है, जो इस कार्यक्रम को और भी खास बनाता है। अपने शांत स्वभाव और गहरे ज्ञान के लिए जानी जाने वाली भावना उपाध्याय ज्योतिष को बेहद सहज और सरल अंदाज़ में दर्शकों तक पहुँचाएंगी, जिससे हर उम्र के लोग इससे जुड़ सकें।

भावना उपाध्याय ने कहा, ”मोहे लागी लगन’ मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि यह सन नियो जैसे जीईसी प्लेटफॉर्म पर मेरा पहला शो है। ज्योतिष और वास्तु ने मेरे जीवन को हमेशा दिशा दी है और अब मुझे खुशी है कि मैं यह ज्ञान बड़े दर्शक वर्ग के साथ साझा कर पा रही हूँ। मेरा उद्देश्य लोगों को उनकी परेशानियाँ समझाने और ग्रह विज्ञान व सकारात्मक ऊर्जा के ज़रिए आसान समाधान देने का है। इतना ही नहीं मैं दर्शकों के वीकेंड का हिस्सा बनने को लेकर बेहद उत्साहित हूँ।”

Next Post

सीएम डॉ यादव करेंगे 5 दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव का शुभारंभ

Fri Jan 30 , 2026
भोपाल। संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सांस्कृतिक रूप से चरमोत्कर्ष पर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के इन प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए बुंदेलखंड के दमोह जिले में नोहटा स्थित नोहलेश्वर मंदिर […]

You May Like