फायर आर्म्स समेत दो बदमाश पकड़ाए

जबलपुर: क्राइम ब्रांच, गढ़ा और गोरखपुर पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से दो पिस्टल, दो कारतूस जब्त किए गए।गढ़ा पुलिस ने क्राइम ब्रांच के साथ मदनमहल दरगाह पहाड़ी में घेराबंदी कर सिद्धांत चक्रवर्ती 27 वर्ष निवासी दानव बाबा मंदिर के पीछे बस्ती थाना गढ़ा को पकड़ा गया। जिसके पास से पिस्टल एवं कारतूस मिले।

जिसे सोनी कोरी निवासी आजाद चौक गोरखपुर से 5 हजार रूपये में खरीदना बताया। पकड़े गया बदमाश अपराधी प्रवृत्ति का है जिसके खिलाफ हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, तोडफोड, आम्र्स एक्ट के 4 अपराध पूर्व से दर्ज है। गोरखपुर पुलिस ने इमलीपुरा में दबिश देकर शेखू उर्फ शेखर चक्रवर्ती 32 वर्ष निवासी सेठी नगर एफसीआई गोदाम के पीछे गोरखपुर को पकड़ा जिसके कब्जे से एक पिस्टल, एक कारतूस जब्त किया गया।

Next Post

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने 7वीं कक्षा के छात्र को रौंदा, मौत

Tue Mar 25 , 2025
इंदौर:देपालपुर रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने घर लौट रहे 16 वर्षीय छात्र को टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरु की.घटना सोमवार देर रात की है. मृतक योगेश पिता […]

You May Like