3 शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे डिलीवरी ब्वाय का करते थे काम

भोपाल। अयोध्यानगर थाना पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चोरी की चार टनाओं का खुलासा करते हुए करीब साढ़े चार लाख रूपए का सामान बरामद किया है. तीनो आरोपी आदतन अपराधी है और भोपाल के अलग-अलग थानो में उनके खिलाफ कई अपराध दर्ज है. आरोपी डिलीवरी ब्वाय के तौर पर काम करते हुए सुनसान स्थानों से मौका पाकर चोरी और वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे. अपने मंहगे शौक और नशे के और नशे के आदि होने के चलते वारदात को अंजाम देते थे.

मिली जानकारी के मुताबिक फरियादी प्रशांत तिवारी ने 21 जनवरी को चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. प्रशांत ने पुलिस को बताया कि जब वह रोड किनारे 500 किलो ग्राम का चेम्बर का ढ़क्कन लगाने के लिए लेकर गए थे. इस दौरान किसी ने वजनी ढ़क्कन चोरी कर लिया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की. घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही फुटेज खंगालते हुए पुलिस ने तीनों संदिग्धो को चिह्नित किया. पुलिस की पूछताछ मे आरोपियों ने वारदात को स्वीकार करते हुए अन्य चोरी की घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर चैंबर के 4 बडे कैप और 3 मो.सा. जो पिपलानी और हबीबगंज थाने क्षेत्र से चोरी की गई थी, जप्त की गई.

Next Post

बुजुर्ग से 57 लाख की ठगी जालसाज ने निवेश के नाम पर दिया झांसा 

Sat Jan 24 , 2026
भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में एक बुजुर्ग व्यक्ति से 57 लाख रूपए की ठगी का मामला सामने आया है. सायबर जालसाजों ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बुजुर्ग से 57 लाख रूपए ठग लिए हैं. पीड़ित ने मामले की शिकायत सायबर सेल में की. पुलिस ने केस दर्ज […]

You May Like