₹17000% रिटर्न देकर Hazoor Multi Projects ने निवेशकों को किया मालामाल, 18 पैसे का शेयर ₹32 के पार

नई दिल्ली, 21 नवंबर 2025: शेयर बाजार का Hazoor Multi Projects Ltd (HMPL) नामक स्टॉक इन दिनों खूब सुर्खियों में है। रियल एस्टेट से सड़क निर्माण और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में काम करने वाली इस कंपनी के शेयरों के भाव ₹31 से अधिक हैं। इसने सिर्फ 5 साल में 17000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। साल 2020 में ये स्टॉक सिर्फ 18 पैसे का था, जो अब ₹32 के पार है।

NHAI से मिला ₹13.87 करोड़ का टोल कलेक्शन ऑर्डर

कंपनी के हाथ एक और बड़ी कामयाबी लगी है। HMPL को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से एक अहम प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी NH-548B के एक सेक्शन पर स्थित रामपुरा टोल प्लाजा पर यूजर फीस (टोल कलेक्शन) का काम संभालेगी। कंपनी को टॉयलेट ब्लॉक्स की देखरेख और मेंटेनेंस का काम भी दिया गया है। यह पूरा प्रोजेक्ट ₹13.87 करोड़ रुपये का है और इसे ई-टेंडरिंग के माध्यम से दिया गया है।

पावर और रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर पर कंपनी का फोकस

कंपनी ने हाल ही में पावर और रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स के लिए नई सब्सिडियरी भी बनाई है। यह कदम उस समय आया, जब कंपनी ने पिछले महीने आंध्र प्रदेश में ₹2,500 करोड़ के निवेश के साथ 500 मेगावाट (MW) का सोलर प्रोजेक्ट लगाने की घोषणा की थी। जनवरी में महाराष्ट्र के सोलापुर में 1.2 गीगावाट (GW) क्षमता वाले बड़े सोलर पार्क का भी ऐलान किया था।

Next Post

रीवा में ठंड से भिखारी की मौत, पुलिस जांच में जुटी

Fri Nov 21 , 2025
रीवा:शहर में ठंड बढ़ रही ठंड के बीच बीती रात एक अस्पताल चौराहे पर एक भिखारी मृत अवस्था में मिला, जिसकी ठंड के कारण मौत होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को संजय गांधी अस्पताल के मर्चुरी में […]

You May Like

मनोरंजन