कैलारस शुगर मिल बचाने राकेश टिकैत उतरे मैदान में

मुरैना: कैलारस सहकारी शक्कर कारखाने का आंदोलन अब निर्णायक स्थिति में आ गया है। देश के किसान नेता, भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत ने वीडियो जारी कर कहा कि वह कैलारस शक्कर कारखाने के आंदोलन से जुड़ रहे हैं और 21 सितंबर को मुरैना पहुंचकर सरकार से शक्कर कारखाना प्रारंभ करने की मांग करेंगे।

अपने संदेश में टिकैत ने कहा कि कैलारस शक्कर कारखाना लगभग 25000 लोगों को रोजगार देने वाला उद्योग है, जहां 2000 युवाओं को डायरेक्ट नौकरी मिल सकेगी। यह शक्कर कारखाना किसानों की धरोहर है और इसे सहकारिता के रूप में प्रारंभ किया गया था।

इसे बंद करने का अधिकार सरकार को किसी ने नहीं दिया। अगर सरकार नहीं मानी तो दिल्ली जैसा बड़ा आंदोलन करना पड़ा तो वह भी हम करेंगे। उधर जन जागरण यात्रा में जोरा विधायक पंकज उपाध्याय ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन के राकेश टिकैत के आने से हमारे आंदोलन को नई धार मिलेगी।

Next Post

राख परिवहन से बढ़ते प्रदूषण की जांच के लिए टीम पहुंची, स्थलीय निरीक्षण कर किया सत्यापन

Wed Sep 17 , 2025
शक्तिनगर: एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना से उत्सर्जित राख का निस्तारण इन दिनों एनसीएल की बंद पड़ी गोरबी खदान में किया जा रहा है। इसके लिए सैकड़ों ट्रक प्रतिदिन सिंगरौली जिले से होकर सोनभद्र के शक्तिनगर मुख्य मार्ग से गुजरते हैं, जबकि विंध्यनगर क्षेत्र से होकर महाजन मोड़ जयंत का वैकल्पिक मार्ग […]

You May Like