
ग्वालियर: शहर के प्राचीन ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल सिद्धपीठ श्री गंगादास की बड़ी शाला के सत्रहवें महंत श्री रामेश्वरदास महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 16 नवम्बर रविवार को धार्मिक अनुष्ठान के साथ सांगीतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। बड़ी शाला के सत्रहवें पीठाधीश्वर रामेश्वरदास महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में 16 नवम्बर को सुंदरकाण्ड का सांगीतिक पारायण आयोजित किया जा रहा है।
इसके लिए आगरा, बरेली, कानपुर और ग्वालियर के कलाकार आ रहे हैं, जो सुन्दरकाण्ड का सांगीतिक पारायण करेंगे । शाला के वर्तमान पीठाधीश्वर स्वामी रामसेवकदास के सानिध्य में होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान में कई श्रद्धालु बाहर से आ रहे हैं।
इनमें ग्वालियर के लव भारद्वाज के अलावा आगरा से अजय पाठक, अभय पाठक, संजय पाठक, कानपुर से योगेश भसीन, बरेली से श्रीमती पुष्पा शर्मा, कर्नल हेमंत भारद्वाज आदि प्रमुख हैं। यह कार्यक्रम प्रात: 10 बजे से शुरू होकर अपरान्ह 3 बजे तक चलेगा। आरती के साथ इसका समापन होगा। स्थापना दिवस पर रागायन की संगीत सभा शाम को होगी। कई कलाकार प्रस्तुति देंगे।
