झपट्टा मारकर कॉलेज छात्र से लूट

 


जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत कमानिया गेट के पास तिराहे में मोटर सायकिल सवार लुटेरे ने कॉलेज छात्र को निशाना बनाते हुए झपट्टा मारकर उसका मोबाइल लूट लिया और फरार हो गया।पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम साहिल श्रीवास्तव 21 वर्ष निवासी भानतलैया हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय से बीएससी आनर्स एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा है।

बीती रात लगभग 9-45 बजे वह जायसवाल किराना स्टोर्स बड़ी खेरमाई के पास से सामान खरीदकर पैदल अपने घर जा रहा था हाथ में रेडमी कम्पनी का मोबाइल रखे था कमानिया गेट के पास तिराहे में पहुंचा तभी पीछे से एक मोटर सायकिल में एक लडक़ा आकर उसके हाथ से मोबाइल झपटकर रद्दी चौकी तरफ भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

देहदान कर दो महिलाओं ने पेश किया मानवता का उदाहरण

Tue Jan 6 , 2026
इंदौर:शहर में बीती रात दो महिलाओं ने देहदान से समाज और चिकित्सा शिक्षा को अनमोल तोहफा दिया. व्हाइट चर्च कॉलोनी निवासी रमाजी त्रेहान और गुमास्ता नगर निवासी मैनाबाई जैन का निधन होने के बाद उनके नेत्र और त्वचादान ने कई मरीजों के जीवन को रोशन कर दिया.दोनों के नेत्रदान शासकीय […]

You May Like